PM Kisan 22th Installment Date Out 2026: जानें 22वीं किस्त कब आएगी, कैसे चेक करें स्टेटस और किन किसानों को मिलेगा लाभ?

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी राहत योजना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन बराबर किस्तों (₹2,000-₹2,000) में सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
हाल ही में 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी की गई थी। अब किसानों को PM Kisan 22th Installment Date 2026 का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

PM Kisan 22वीं किस्त 2026 कब आएगी?

सरकार हर साल तीन किस्तें इन महीनों में जारी करती है:
पहली किस्त: अप्रैल – जुलाई

दूसरी किस्त: अगस्त – नवंबर

तीसरी किस्त: दिसंबर – मार्च

अगर 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई है, तो अनुमान है कि 22वीं किस्त फरवरी या मार्च 2026 तक जारी की जा सकती है।
हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा सरकार द्वारा जल्द की जाएगी। किसान नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें

PM Kisan Yojana के तहत कितनी राशि मिलती है?

सालाना सहायता राशि: ₹6,000

हर चार महीने में: ₹2,000 की एक किस्त

भुगतान का तरीका: Direct Bank Transfer (DBT)

यह राशि किसानों के खेती से जुड़े खर्च जैसे बीज, खाद, सिंचाई आदि में मदद करती है।

किन किसानों को मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ?

22वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो:
योजना में रजिस्टर्ड हैं

e-KYC पूरी कर चुके हैं

बैंक खाता आधार से लिंक है

जमीन का सत्यापन (Land Verification) पूरा है

यदि इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी है, तो किस्त अटक सकती है।

PM Kisan 22वीं किस्त स्टेटस कैसे चेक करें?

PM Kisan Installment Status Check करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

“Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें

आधार नंबर / मोबाइल नंबर दर्ज करें

“Get Data” पर क्लिक करें

स्क्रीन पर आपकी सभी किस्तों की जानकारी दिख जाएगी

यहां आप देख सकते हैं कि 22वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।

e-KYC क्यों जरूरी है?

सरकार ने साफ किया है कि बिना e-KYC के किसी भी किसान को अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
e-KYC करने के तरीके:
OTP के माध्यम से ऑनलाइन

CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक e-KYC

किस वजह से रुक सकती है 22वीं किस्त?
आधार और बैंक अकाउंट लिंक नहीं होना

e-KYC अधूरी होना

गलत बैंक डिटेल

जमीन सत्यापन लंबित

इसलिए किसान समय रहते अपनी सभी जानकारी अपडेट करा लें।

PM Kisan 22th Installment 2026 – महत्वपूर्ण जानकारी

PM Kisan Helpline Number

अगर किसी किसान को किस्त से संबंधित समस्या है, तो वे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
155261

011-24300606

Leave a Comment